उत्तर भारतीय मोर्चा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम चौपाल को लेकर भांडुप में हुई बैठक | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई द्वारा एक अगस्त से मुंबई के विभिन्न स्थानों पर चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुंबई में रहने वाले लाखों उत्तर भारतीय मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा उनसे भावनात्मक संबंध बनाए रखने की दिशा में चौपाल को उत्तर भारतीय मोर्चा का अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है। दिन में लाई-चूड़ा और रात में दाल-बाटी व पूरी-भाजी की खास व्यवस्था होगी। बुधवार को भांडूप स्थित उभामो, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के कार्यालय में चौपाल को अधिक प्रभावशाली तथा अधिक लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक राजहंस सिंह, प्रभारी व उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी एवं प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने भाग लिया। मुंबई भाजपा प्रवक्ता व मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने बताया कि एक अगस्त से मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री मंगलप्रभात जी लोढ़ा के मार्गदर्शन तथा पूर्व विधायक  राजहंस सिंह के नेतृत्व में चौपाल की शुरुआत की जाएगी। पहले चरण में दिंडोशी , कालीना, कुर्ला तथा चांदीवली मंडल में वहां के वरिष्ठ उत्तर भारतीय व भाजपा नेताओं की उपस्थिति में चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि पहले सभी मंडलों में और उसके बाद सभी वार्डों में चौपाल के सभी लगभग 1000 स्थानों पर चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि चौपाल के सभी कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

*#5thAnniversary : प्राथमिक विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर, जौनपुर की प्रधानाध्यापक अर्चना रानी की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं | संदेश : सन् 2015 से पर्यावरण के क्षेत्र में "माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स" के नाम से संचालित NGO के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद क्षेत्र में पौधरोपण व पॉलीथीन उन्मूलन का कार्यक्रम करके जनमानस में पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता लाने का काम करते हैं.*
Ad


*#5thAnniversary : माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3iXF1MV


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!