उत्तर भारतीय मोर्चा ने कोंकण के बाढ़ पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। राम परशुराम आज पहा एकरूप झाले, कोकणच्या मदतीला उत्तर भारतीय धावले, के नारों के साथ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय के नेतृत्व में कोंकण के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सेे भरे ट्रक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक एड आशीष शेलार की प्रमुख उपस्थित में बुधवार को मुंबई से रवाना किए गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय, संतोष सिंह और बृजेश सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में आशीष शेलार ने कहा कि कोंकण में स्थिति बहुत भीषण है। ऐसे समय में उत्तर भारतीय मोर्चा ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाकर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय ने कहा कि संकट की घड़ी में अपने भाइयों की मदद करना सभी का कर्तव्य है। इसी भावना से कोंकण में राहत सामग्री भेजी जा रही है। डाॅ संजय पांडेय ने बताया कि राहत सामग्री में 1500 परिवारों के दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं, घर की छत के लिए बिठाए जाने वाले 200 पतरे, पानी की 20 हजार बोतलें, खाद्य सामग्री, एक हजार चटाई, एक हजार कंबल, 5 सौ सोलर टार्च, 20 हजार ठेपला, शाॅर्ट, टी-शर्ट, पुरूष तथा महिलाओं के लिए एक हजार जोड़ी चप्पल, बिस्कुट के पैकेट्स आदि वस्तुओं का समावेश किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने उत्तर भारतीय समाज को सबकुछ दिया है। लिहाजा यहां के भूमिपुत्रों की संकट की इस घड़ी में मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। संजय पांडेय ने कहा कि यह तो महज शुरूआत है, उत्तर भारतीय मोर्चा आगे भी जरूरत पड़ने पर अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

*#5thAnniversary : माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*#5thAnniversary : एमआरसी चिल्ड्रेन स्कूल केराकत जौनपुर के प्रबंधक डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*#5thAnniversary : समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जौनपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं यूनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड (सामान्य बीमा) के अभिकर्ता राज यादव मो. 9918828797, 9125149452 की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2WsFEWZ


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!