#JaunpurLive : तालाब पर कब्जा दिलाए बगैर वापस लौटी राजस्व विभाग की टीम

Team NSN


सुइथाकला।सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा दिलाने गयी राजस्व विभाग की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।जानकारी के अनुसार उक्त गांव में लगभग 26 बीघे आराजी के तालाब पर मत्स्य पालन हेतु वर्षों पहले पट्टा हुआ था,स्थानीय लोगों के विरोध के कारण पट्टाधारक तालाब पर कब्जा नहीं पा रहे थे,जबकि सम्बन्धित अधिकारियों की मौजूदगी में तालाब की भूमि का सीमांकन कराया जा चुका है।गुरूवार को भारी संख्या में पीएसी के जवान एवं  पुलिस बल की मौजूदगी में तालाब पर कब्जा दिलाने की कार्यवाही की जानी थी,मौके पर राजस्व टीम के साथ उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार भी मौजूद रहे।शान्ति ब्यवस्था कायम रखने के लिए पीएसी के जवान तथा सर्किल के थानों की फोर्स के अलावां प्रभारी निरीक्षक देवी वर शुक्ल तथा उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी भी  मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे। कथित रूप से कुछ वैधानिक अड़चन होने के कारण कब्जा दिलाने की कार्रवाई नहीं हो सकी और टीम वापस लौट गयी।इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ कारण वश तालाब की भूमि पर आज कब्जा नहीं दिलाया जा सका,जल्द हीं टीम गठित कर पट्टाधारकों को तालाब पर कब्जा दिलाया जाएगा।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!