#JaunpurLive : मीरा रोड में मनाया गया देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन

Team NSN
#JaunpurLive : मीरा रोड में मनाया गया देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन


कृपाशंकर सिंह के हाथों 51 महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन
भायंदर: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर आज राज रियलिटी ग्रुप द्वारा  मीरा रोड स्थित अंबर प्लाजा सभागृह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के शुभहस्तों केक काटकर  देवेंद्र फडणवीस का 51वां जन्मदिन मनाया गया। साथ ही  51 जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया गया। पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कृपाशंकर सिंह ने पहले देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि– तुम्हे और क्या दू मैं दिल के सिवाय,आपको हम सब की उम्र लग जाय। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश पर पूछने पर उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 और 35 ए हटने पर मैनें कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी को दस बार पत्र व्यवहार कर निवेदन किया कि आप इसका समर्थन करिए पर कोई जबाब नहीं आने से मेरा मन दुःखी हो गया और मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार एवं भारत के विकास की सोच ने मुझे भाजपा में आने पर मजबूर कर दिया।  कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राज रियलिटी के डायरेक्टर राजेश सिंह ने कहा कि ऐसे अच्छीकार्यों के लिए हम, हमेशा आप सब के साथ रहूंगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नगरसेवक मदन सिंह,नगरसेवक विजय राय ,नगरसेवक मनोज दुबे,नगरसेविका मीरा यादव,भाजपा -उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष देवीप्रसाद उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे ।कार्यक्रम को सफल बनाने में राज रियलिटी के डायरेक्टर सुरेश सिंह,सुरेंद्र उपाध्याय,विवेक उपाध्याय,कमलेश दुबे ने सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम में समाजसेवक रत्नाकर मिश्र,भरत मिश्रा,अधिवक्ता डी.के.पाण्डेय,यशोभूमि समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता महेंद्र पाण्डेय ,रमेश मिश्र,सुरेश गुरु ओझा,विष्णुजीत पाण्डेय,आशुतोष तिवारी,सी.वी.चौहान समेत अनेक महत्वपूर्ण लोगों की उपस्थिति रही।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!