#JaunpurLive : ब्लाक प्रमुख आवास पर स्वागत के दौरान मत बराबर होने पर बताई टाश की पूरी कहानी

Team NSN


जौनपुर । ब्लाक महाराजगंज की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मांडवी सिंह के पति विनय सिंह अपने आवास पर स्वागत के दौरान आए हुए सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया अपने जीत में जनता की मुख्य भूमिका बताई काफी सम्मानित लोग स्वागत के लिए दूर-दूर से आए थे जिनका नाम सनी सिंह मिरशाद पुर जिला उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह, अंशु सिंह, इस दौरान प्रमुख पति विनय सिंह ने  बताया की मतगणना के दौरान जब मत 41-41 बराबर हो गया तब टाश के दौरान की बताई पूरी कहानी कहां इन्होंने कहा कुल 83 मत मे पहले राउंड में 40-40 मत मिला तीन निरस्त हुआ फिर दूसरी राउंड की गिनती शुरू हुई जिसमें 41-41 मत मिला 1 मत निरस्त हुआ उसके बाद उच्च अधिकारी एसडीएम व सीडीओ आय सभी के दिल की धड़कन बढ़ गई थी टाश होना था जो पर्ची उठाई जाती वह प्रत्याशी हार जाता जो पर्ची टेबल पर रह जाती उसमें जिसका नाम लिखा रहता वही जीतता यह खेल बड़ा ही अचंभा था लेकिन रोचक भी था प्रमुख पति विनय सिंह ने बताया की भगवान पर भरोसा करके और जनता पर भरोसा करके मेरा विश्वास बढ़ गया फिर क्या था पर्ची उठानी ही थी पत्नी श्रीमती मांडवी सिंह ने एक पर्ची उठाया जिसमें प्रतिद्वंदी हरिश्चंद्र सिंह का नाम आया कहां गया था जिसके नाम की पर्ची उठेगी वह प्रत्याशी हार जाएगा फिर क्या था मांडवी सिंह प्रमुख पद जीत चुकी थी। चारों तरफ तालियों की आवाज गुजरने लगी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!