#JaunpurLive : लोकतंत्र की हत्या के विरोध में सपाइयों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

Team NSN


केराकत,जौनपुर । बेतहासा बढ़ती मंहगाई तथा जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
रैली पार्टी कार्यालय से निकली और एसडीएम कार्यालय तक पहुंचकर समाप्त हो गई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक को राज्यपाल और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। रैली में शामिल कार्यकर्त्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
रैली को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस साथ साथ चल रही थी। प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने किया। इस मौके पर संजय सरोज, दीपचंद राम, सुरेश यादव, कृष्णा जायसवाल, शिवपूजन प्रजापति आदि रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!