#JaunpurLive : परिवारिक विवाद के कारण युवक ने फाँसी लगाकर दी जान

Team NSN


थानागद्दी,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुवानी गांव में  युवक ने फाँसी लगाकर जान दे दिया।
वृहस्पतिवार को आरती देवी पत्नी सोनू कुमार निवासी कनुवानी ने 112 डायल पुलिस को फोन से ससुराल वालों पर पति के मरने का बाद सूचना दिए बिना दाह संस्कार करने का आरोप लगाया।पुलिस मौके पर पहुँच दोनो पक्षो को साथ कोतवाली ले गयी।
घटना एक दिन पूर्व की हैं परिवारिक विवाद के कारण युवक अपनी पत्नी आरती देवी को मायके मोकलपुर थाना  मड़ियाहूं छोड़कर घर कनुवानी आया गया था।फोन पर पत्नी से बातचीत करने के  बाद 11 बजे दिन में घर के एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर के फांसी लगा लिया।स्वजनों ने जानकारी होने पर शव  को फंदे से उतारकर बिना किसी को सूचना दिए आनन फानन में  दाह संस्कार कर दिए। युवक के मौत की सूचना न तो उसकी पत्नी बच्चो को दिए और न ही स्थानीय पुलिस को सूचित किये।घटना जानकरी होने पर आरती अपने पिता के साथ आ गयी ।मामले को संदिग्ध देख पुलिस को सूचना दी।पुलिस दोनो पक्षो को साथ केराकत कोतवाली ले गयी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!