#JaunpurLive : लीलावती अध्यक्ष और ममता देवी महामंत्री चुनी गई

Team NSN


केराकत,जौनपुर । केराकत ब्लॉक के प्रधान संघ का मंगलवार को गठन किया गया। जिसमें सरौनी पूरब पट्टी की ग्राम प्रधान लीलावती देवी को अध्यक्ष और महामंत्री के पद पर ममता देवी को चुना गया। उपाध्यक्ष भितरी गांव के विपिन सिंह, कोषाध्यक्ष सराय बीरू के सूबेदार सोनकर और सचिव के पद पर रामाश्रय यादव को मनोनीत किया गया। गायत्री सिंह  को संरक्षक और रमाकांत मौर्य को महासचिव बनाया गया। यह अलग बात है कि महिला प्रधानों के जगह उनके प्रतिनिधि मौजूद थे।
मुख्य अतिथि बालकृष्ण यादव उपाध्यक्ष प्रधान संघ वाराणसी मंडल व जिला अध्यक्ष श्री राय साहब यादव एडवोकेट हाई कोर्ट प्रवीण कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजू पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर सुशील यादव, महासचिव जलालपुर लाला यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। 
इसके आलावा इस मौके नीलम यादव धरौरा शकुंतला देवी रामगढ़, विनय कुमार नावीक बलुआ, मालती देवी शहाबुद्दीनपुर, ममता देवी छितौना, सुभावती देवी सिहैली, दिग्विजय यादव सरोज  बडेवर, मीरा यादव नरहन, कन्हैया लाल उदयचंदपुर, श्याम नारायण प्रजापति परमानंदपुर, जिलेदार सरोज टंडवा, रामाश्रय बंतरी आदि रहे। संचालन केराकत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश ने किया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!