Trending

#JaunpurLive : चोरों ने खाली पड़े घर को बनाया निशाना

Team NSN


धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बमैला गांव में गुरुवार की रात  बनाया। घर में रखा हुआ पचास हजार नकदी समेत दो लाख के जेवर व अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांचपड़ताल किया कस्बा के बंजारेपुर निवासी विनोद विश्वकर्मा का बमैला में भी एक घर बना हुआ है। उसी घर में रहने के लिए उनका रिश्तेदार जौनपुर शहर के तूतीपुर निवासी टिंकू विश्वकर्मा सारा घर गृहस्थी का सामान लेकर गुरुवार की सुबह आ गया था। मकान में अपना सारा सामान रखकर वह गुरुवार की रात पूरे परिवार के साथ अपने रिश्तेदार विनोद विश्वकर्मा के घर सोने चला गया। खाली पड़े हुए घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर में रखा हुआ पचास हजार नकद और सोने व चांदी के जेवर और अन्य सामान चुरा लिया।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!