#JaunpurLive : चौकियां धाम में जल निगम का केबल खराब, पेयजल आपूर्ति बाधित

Team NSN
#JaunpurLive : चौकियां धाम में जल निगम का केबल खराब, पेयजल आपूर्ति बाधित


जौनपुर। नगर क्षेत्र के शीतला चौकियां धाम में जल निगम की बिजली सप्लाई केबल जल जाने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम जब क्षेत्र में लोगों के घर पानी नहीं आया, तब क्षेत्र के लोग जलकल पहुंचे। वहां उपस्थित आपरेटर ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दोपहर में स्टार्टर का केबल जल जाने के कारण सप्लाई बाधित हो गई है जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। केबल लगभग 15 वर्षों से लगा हुआ था। वहीं क्षेत्रवासियों को पानी न मिलने पर भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी होने के कारण पानी की भारी किल्लत हो रही है। पानी न आने से लोग सुबह-शाम परेशान दिखे। नगर निगम विभाग के कर्मचारी ने बताया कि जल्द से जल्द बिजली केबल को बदलकर पानी की सप्लाई दी जायेगी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!