#JaunpurLive : समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र

Team NSN


गौराबादशाहपुर नगर पंचायत कमेटी का गठन

धर्मापुर, जौनपुर। समाजवादी युवजन सभा का एक कार्यक्रम शनिवार की शाम गौराबादशाहपुर के बमैला स्थित कुटी पर आयोजित हुआ। जिसमें समाजवादी युवजन सभा नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए कमेटी के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवजन सभा के प्रदेश सचिव पंकज सिंह पटेल ने कहाकि भाजपा राज से आम आदमी ऊब चुका है। अब लोगों की निगाहें अखिलेश की तरफ हैं। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार होगी। अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय व संचालन युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवजीत ने किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष अजय प्रजापति, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, महासचिव अजय यादव, कोषाध्यक्ष रामबचन यादव, सचिव श्यामसुंदर, श्यामनैन मौर्य, सूरज सरोज, राजूराम, दीपक प्रजापति, जितेंद्र राजभर, सर्वेश पाल व भोला शंकर और अन्य 21 कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हैं। कार्यक्रम में मस्तु मिश्र, गुलाब राय, तौफीक अहमद, रामपाल सिंह, रामा यादव, सुरेन्द्र सोनकर आदि उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!