#JaunpurLive : मृतक परिवार को पाँच लाख की आर्थिक मदद

Team NSN
#JaunpurLive : मृतक परिवार को पाँच लाख की आर्थिक मदद


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजा गया मृतक परिवार को पाँच लाख की आर्थिक मदद ।
बता दें विगत दिनों सभासद  बाला लखंदर सीटी स्टेशन पर की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था । उसी बीच अखिलेश यादव का जौनपुर में आगमन हुआ था तभी स्वंबाला लखंदर के परिवार से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार के दर्द महशूस कर आर्थिक मदद करने का निश्चय किया था जो विगत दिनों लखनऊ से मंल्हनी विधायक लकी यादव के द्वारा पाँच लाख चेक भेजा गया था, जिसें आज क्षेत्रीय विधायक लकी यादव व समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व मे एक  प्रतिदिन मंडल पूर्व अध्यक्ष जिलापंचायत राजबहादुर यादव उपाध्यक्ष श्याम बहादुर महासचिव हिसामुद्दीन शाह,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी,के साथ स्वंबाला लखंदर यादव के आवास पर जाकर उनकी पत्नी गीता देवी व पुत्र शिवम यादव को पाँच लाख चेक दिया गया।
 वही विधायक लकी यादव ने कहा जिस तरह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं की हत्या हो रही है और भाजपा सरकार मौन बनी हुई है उस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है । 2022 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर उन हत्याओं का खुलासा समाजवादी सरकार करेगी और मुलजिम को उनके सही स्थान पर भेजने का काम करेंगे यह वादा करते हैं। अपने क्षेत्र की जनता से अखिलेश यादव द्वारा इस दरियादिली की चर्चा जिले भर मे हो रही है जहां सरकार को ऐसे कमजोर पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए वहीं विपक्ष के नेता द्वारा ये कार्य बहुत ही सराहनीय किया जा रहा है वहां मुख्य रूप से जितेंद्र यादव जेपी यादव, बच्चूलाल यादव, ह्रदय नारायण यादव आशीफ शाह आदि लोग मौजूद रहे ।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!