#JaunpurLive : इनरव्हील क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपमाला समेत नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Team NSN


जौनपुर। इनरव्हील क्लब का 6वां पद ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। सत्र 2021-22 के लिसे नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल एवं सचिव सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष ममता मिश्रा, उपाध्यक्ष मृदूला सिंह, आईएसओ डा. रंजीता सिंह, एडिटर प्रिंयका पाण्डेय समेत क्लब की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगर के वाजिदपुर तिराहा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब की महिला मेंबर द्वारा इनर व्हील प्रार्थना गीत गाया गया। निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने अतिथितियों का स्वागत किया और सदन के समक्ष सत्र 2020-21 में संस्था द्वारा किये गये कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल को कालर व पिन पहनाकर पद ग्रहण कराया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल को इनरव्हील मंडल 312 की ओर से चार्टर मेंबर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपमाला ने कहा कि 1924 में श्रीमती ओलिवर गोल्डिंग द्वारा स्थापित इनरव्हील दुनिया का सबसे बड़ा स्वैच्छिक महिला सेवा संगठन है। मुझे गर्व है इस संगठन में मुख्य रूप से मैं भी महिला सदस्य रूप से शामिल हूं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने, महिलाओं को लैंगिक समानता तक पहुंचने में मदद करने और सच्ची मित्रता के माध्यम से व्यक्तिगत सेवा के आदर्शों को प्रोत्साहित करने व बढ़ावा देने में मदद करने के लिये योगदान दिया जाय। इनर व्हील क्लब में नये दो सदस्य डा. कुसुम पांडेय और प्रतीक्षा सिंह को पिन लगाकर क्लब में शामिल किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुनीता सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव व नई कार्यकारिणी को बधाई दिया। मंच का संचालन पूनम ने किया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मृदुला सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!