कोरोना से लड़ने में हिंदु जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी ने की महत्वपूर्ण पहल | #NayaSaberaNetwork

कोरोना से लड़ने में हिंदु जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी ने की महत्वपूर्ण पहल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बागपत के अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी में लगायी गयी गिलोय की 400 से अधिक बेले
गिलोय का कुछ-कुछ अन्तराल पर नियमित सेवन कोरोना सहित अनेको बीमारियों से बचाने में सक्षम - प्रियंका आर्या
विवेक जैन
बागपत। कोरोना महामारी से जंग में हिंदु जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी ने महत्वपूर्ण पहल की है। इन संगठनों ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बागपत के अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी में गिलोय औषधि की 400 से भी अधिक बेले लगायी। 
इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी और वीरांगना वाहिनी की प्रान्तीय मंत्री प्रियंका आर्य ने कहा कि गिलोय एक राष्ट्रीय औषधि है जो हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है। गिलोय की बेल के तने के काढ़े का सेवन कोरोना सहित अनेको बीमारियों से बचाने में सक्षम है। इसके सेवन से बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है। कोरोना काल में करोड़ों लोगों को इम्यूनिटी देकर महामारी से लडने की ताकत देने वाली गिलोय को अब राष्ट्रीय औषधि घोषित किया गया है। आयुर्वेद में गिलोय को अमृता भी कहा गया है। ठाकुर सत्यवीर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों में गिलोय लगानी चाहिए। इस मौके पर दीपक मानव, राजीव विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, आयुषी राणा, अंशु आर्य, प्रियांशी आर्य, प्रेम सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments