नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। फल व सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोनू सोनकर व महामंत्री तौफिक अहमद राईन सहित तमाम व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल व नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि जिला प्रशासन हमें अपने ठेले, खुमचे लगाने नहीं दे रहा है और राज कालेज के मैदान पर शिफ्ट किया जा रहा है। जिसके बाद उक्त प्रकरण को लेकर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल पदाधिकारियों के साथ शहर कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी से मिलकर प्रकरण की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द कोई रास्ता निकालने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी से वार्ता कर जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकालकर व्यापारियों को सहूलियत दी जायेगी। इस मौके पर अशोक कुमार मौर्य, अजीत सोनकर, राजबहादुर सोनकर, विशाल गुप्ता, मो. वसीम, सोनू सोनकर, आजाद, मुंशी सोनकर, राहुल, आजाद मौर्य, अमन मौर्य आदि मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from NayaSabera.com
0 Comments