दादी के पुण्यतिथि पर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
दादी के पुण्यतिथि पर | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क

दादी  के  पुण्यतिथि  पर,
श्रद्धा  सुमन  चढ़ाता  हूं।
अपनी  दादी  के  यादों  में, 
अपने  दो  शब्द  सुनता  हूं ll

सात जून, साल दो हजार आठ, 
दादी छोड़ गई हमें स्वर्ग सिधार।
मेरे दादी के आदर्श ही अब यारों
मेरे  जीवन  के है सुखद आधार ll

बचपन  उनका  रंगून  में  बीता, 
ब्याहता बन हरदासीपुर में आई l
परिवार की भरपूर जिम्मेदारी उठा, 
दादा के  जीवन में  खुशियां लाई।।

सच है, कालचक्र है बड़ा बलवान, 
था  विधाता  को  कुछ और मंजूर।
युवावस्था में दादा गए स्वर्ग सिधार, 
टूटी चूड़ी अरु मिटा दादी का सिंदूर।।

फिर भी मेरे दादी ने, हिम्मत ना हारी, 
विपत्ति को हौसलों की, दे ठोकर मारी।
चारों बच्चों में दिए सौम्य मधुर संस्कार, 
ऐसी  हिम्मत  वाली  थी दादी हमारी।।

दादी में क्या कौशल, क्या क्षमता थी, 
ईश्वर से ना जाने कितने गुण पाई थी।
शब्दों की क्या उपमा दूं मैं, दादी को,
वो तो साक्षात् दुर्गा बन के आई थी।।

सम्पन्नता  से  परिवार  को  चलाना,
हर रिश्ते बरखूबी प्यार से निभाना।
कहता  ये अंकुर यारों आज  सबसे,
दादी का गुण सभी नारी में आना।।

दादी की प्यारी बातें, दादी की यादें, 
आज याद कर,आंखें मेरी भर आई।
फिर भी बहुत कोशिश की यारों मैंने,
दादी पर कलम मेरी और न चल पाई।।

ये  लोक  छोड़  हम  सबको जाना है,
ऐसा  जन जन  सबको  बतलाते है।।
आज दादी के पुण्यतिथि पर हमसब,
दादी  को  श्रद्धा  सुमन  चढ़ाते  है।।

अंकुर सिंह
चंदवक, जौनपुर, 
उत्तर प्रदेश-22129
मोबाइल नंबर - 8367782654.
व्हाट्सअप नंबर - 8792257267.

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!