चाकू मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
तेजीबाजार,जौनपुर। थाना महाराजगंज के बैरमा गांव में पांच जून की रात द्वारचार के दौरान सरोज और मौर्या के मध्य हुए विवाद में टिल्लू मौर्य ने चाकूबाजी करके 7 लोगों को घायल कर दिया था तब से आरोपी फरार चल रहा था छठवें दिन पुलिस ने सराय पटरी चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वैरमा गांव में शनिवार की रात द्वारचार के दौरान डीजे का पहिया खेत में उतर जाने के कारण खेत में बांस से बनाई गई बाउंड्री टूट गई थी। इसी को लेकर  विवाद बढ़ गया था। नाराज होकर खेत का मालिक टिल्लू मौर्या ने सात लोगों को चाकूबाजी करके घायल कर दिया था। जिनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज हेतु बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास व दलित उत्पीड़न संबंधी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सराय पड़री चौराहे पर जाल बिछा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष संतोष राय ने बताया आरोपी को जेल भेज दिया गया है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments