#JaunpurLive : क्षेत्र पंचायत रेहटी से प्रेमशिला हुई विजयी

Team NSN
#JaunpurLive : क्षेत्र पंचायत रेहटी से प्रेमशिला हुई विजयी


जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 53 क्षेत्र पंचायत रेहटी से प्रेमशिला पत्नी बच्चू लाल 274 वोटों से विजई हुई। जानकारी के अनुसार कुल 503 मतदान उनके पक्ष में पड़े तो वहीं प्रतिद्वंदी को 229 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। मतगणना जलालपुर ब्लॉक पर हुई। जहां भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मोजरा में ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु मतगणना शुरू हुई जिसमें प्रदीप अंबेडकर अपने प्रतिद्वंदी को 1 वोटों से पराजित कर दिये। वहीं ग्राम पंचायत नहोरा में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में ऋषि राज यादव 360 वोटों से विजई हुए। समाजसेवी बेदी राम ने रेहटी ग्रामवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंकित सिंह, बदामा, विजय शंकर यादव, बलिष्ट यादव, सुभाष यादव, राज नारायण यादव, आनंद एडवोकेट, दीपक आदि मौजूद रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!