#JaunpurLive : अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

Team NSN
#JaunpurLive : अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह ने कहा कि बाल श्रम एक संघेय अपराध है। अपराध कहीं पाया जायेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। समय-समय पर जनपद के विभिन्न कोनों में टास्क फोर्स द्वारा छापेमारी कर कार्रवाई की जाती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी  डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई बाल श्रमिक मिलता है तो सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य संबंधी मेडिकल रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर बनाना अनिवार्य है। उसके बाद ही उसको न्यायालय बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया जा सकता है। बाल श्रमिकों का स्वास्थ्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। डा. मनोज वत्स सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी ने कहा कि बाल श्रम के कारण चाइल्ड ट्रैफकिंग को भी बढ़ावा मिलता है जिसमें अभियान चलाने की जरूरत है। बाल श्रम को खत्म करने के लिये जमीनी हकीकत से रूबरू होना पड़ेगा। आर्थिक रूप से उन परिवारों को मदद करना होगा। बाल श्रम बढ़ने का मुख्य कारण गरीबी है। समन्वयक राज्य प्रशिक्षक अखिलेश चंद्र पांडे ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप है। जिसे दूर करने हेतु हम सभी संस्थाओं को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फूलचंद भारती ने कहा कि जनपद के टास्क फोर्स को समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई करनी चाहिये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने कहा कि बाल श्रम समाज का एक नंगा सच है जिसे हमें दूर करने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहना होगा। मैंने बाल श्रम हित के लिए कई मुकदमे निःशुल्क लड़े हैं। कार्यक्रम आयोजक संस्था सचिव पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने कहा कि लॉकडाउन में बाल श्रम बढ़ा है। रेस्टोरेंट्स, होटल, रोडवेज, ट्रेन, ढाबा, कालीन उद्योग, कल कारखानों दुकानों, माल, शॉपिंग सेंटर, सड़कों पर पल रहे बच्चे स्ट्रीट चिल्ड्रेन भीख मांगते प्रायः देखे जाते हैं। जिन्हें चिन्हित करके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास हेतु विशेष कार्य योजना तैयार करनी होगी। आयोजक संजय उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अभिषेक पांडेय, दिनेश मौर्य, हिमांशु उपाध्याय, कैलाश प्रजापति, प्रदीप कुमार पाठक, लक्ष्मी नारायण यादव आदि उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!