#JaunpurLive : बंदी का व्यापारी कर रहे हैं दुरुपयोग

Team NSN
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना को काबू करने के लिये तरह-तरह का उपाय कर रही है लेकिन कुछ व्यापारियों द्वारा सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है और जमकर धज्जियाँ उड़ाया जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पालिका से लेकर सुतहट्टी बाजार तक की दुकानें शनिवार व रविवार को भी धड़ल्ले से खुली रहती है। जब पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनते हैं तो तुरंत दुकान की शटर व दरवाजा बंद कर देते हैं। पुलिस के जाते ही दुकान का शटर व दरवाजा खुल जाता है। यह लुका छिपी का खेल पूरा दिन चलता रहता है। पुलिस द्वारा चालान न कटने से व्यापारियों का हौसला बुलन्द हो गया है। कुछ दुकान खुलने से देखा देखी अन्य लोगों की दुकानें खुलने लगी है। शनिवार व रविवार को सरकारी आदेश का कोई महत्व नहीं रह गया है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!