#JaunpurLive : ननिहाल आया युवक अचानक हुआ गायब

Team NSN
#JaunpurLive : ननिहाल आया युवक अचानक हुआ गायब
मड़ियाहूँ । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौहर ननिहाल में आया हुआ युवक अचानक कहीं गायब हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं किंतु अभी तक कोई अता पता नहीं लगा है लोगों में तरह-तरह की संकाय व्याप्त हो रहे हैं ।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार गौतम उम्र  23 साल पुत्र राजबली निवासी ग्राम नीवी थाना सराय ममरेज जिला प्रयागराज का रहने वाला था अपने ननिहाल ग्राम गौहर थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर में आया था 14 जून से ही वह कहीं गायब हो गया है परिजनों ने काफी खोजबीन किया कहीं न मिलने पर थक हार कर मडियाहूँ थाने में तहरीर दिया प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूँ मुन्ना रामघुसिया कानूनी कार्रवाई में लगे हुए हैं।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!