#JaunpurLive : अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा ​हड़कंप

Team NSN
#JaunpurLive : अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा ​हड़कंप


जौनपुर: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर ग्राम पंचायत में रेलवे ट्रैक के बीच में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गांव वालों की सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
बता दें कि जौनपुर- औड़िहार रेल मार्ग पर स्थित यादवेंद्र नगर रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूरी पर  एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ी थी। मृतक के सिर में चोट के निशान है और मुंह से झाग निकल रहा था। गांव वालों ने हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के प्रयास में लाश को ट्रैक पर रखे जाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर गौराबादशाहपुर थाने के एसओ श्रीप्रकाश राय पुलिस फोर्स के साथ पहुँचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा ये हत्या है या फिर दुर्घटना।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!