#JaunpurLive : बोलेरो व बाईक की टक्कऱ, बाईक सवार पिता-पुत्र घायल

Team NSN
#JaunpurLive : बोलेरो व बाईक की टक्कऱ, बाईक सवार पिता-पुत्र घायल
मड़ियाहूँ । स्थानीय नगर के मोहल्ला खैरूद्दीन गंज में शनिवार की सुबह बाइक व बोलेरो की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए । बोलेरो चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा व बोलेरो को कोतवाली ले आई। 


#JaunpurLive : बोलेरो व बाईक की टक्कऱ, बाईक सवार पिता-पुत्र घायल
जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अर्धपुर निवासी उत्तम पांडे 45 वर्ष अपने पुत्र सत्यम पांडे 20 वर्ष को बाइक पर बिठाकर मड़ियाहूं कस्बे में अपने रिश्तेदार प्रशांत त्रिपाठी के यहां आ रहे थे पहुंचने ही वाले थे तभी विधायक आवास के सामने विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का शीशा चकनाचूर हो गया । दूसरी तरफ पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन रेफर कराकर वाराणसी ले गए।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!