#JaunpurLive : मृतक शिक्षक की पत्नी को मिली नियुक्ति

Team NSN
#JaunpurLive : मृतक शिक्षक की पत्नी को मिली नियुक्ति


दिवंगत शिक्षक हरिश्चंद्र यादव की पत्नी सीता देवी की नियुक्ति पूर्व माध्यमिक विशपालपुर, मछलीशहर में हुई।
आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में उपस्थित प्रतिनिधिमंडल व जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने विगत दिनों दिवंगत हुए शिक्षक हरिश्चंद्र यादव की पत्नी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में उपस्थित प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बेसिक शिक्षा कार्यालय जनपद के दिवंगत शिक्षकों के समस्त देय व उनके पाल्यों को नियुक्ति देने के लिए कटिबद्ध है, कार्यालय में दिवंगत शिक्षकों से सम्बंधित पत्रावली प्रस्तुत होते ही तत्काल निस्तारित की जाएगी। साथ उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि दिवंगत शिक्षकों के पाल्यों को नियुक्ति सहित सभी देयों के लिए कहीं भी किसी को भी एक पैसे का लेनदेन नहीं करना है, यदि कहीं कोई पैसे की डिमांड करता है तो तत्काल उनको सूचित करें।
   इस अवसर पर जिला प्रतिनिधिमंडल से बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास है कि इस हप्ते तक जनपद के दिवंगत हुए सभी शिक्षकों से सम्बंधित देय व नियुक्ति से सम्बंधित पत्रावली का निस्तारण कर दिया जाएगा।
  इस अवसर पर जनपदीय संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री संतोष बघेल, धर्मापुर अध्यक्ष मुन्नालाल यादव, मड़ियाहूं अध्यक्ष विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!