#Bhojiwood : समर सिंह, आकांक्षा दूबे का ब्लास्ट "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" हुआ 7 मिलियन पार, दर्शकों को कहा शुक्रिया

देसी स्टार समर सिंह का धमाल यूट्यूब पर कायम है। उनके गाने मिलियन्स पे मिलियंस व्यूज हासिल करते जा रहे हैं। अपने ही सांग "'ककरी भईल बा कमरिया लपक के' की अपार सफलता के बाद जब वह इसका दूसरा भाग "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" लेकर आए तो दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया है। इस वीडियो सांग को 7 मिलियन से अधिक लोगों का प्यार मिल चुका है और यह अब भी खूब देखा जा रहा है। समर सिंह ने एक बार फिर बिल्कुल नए अंदाज में आकर धमाल मचा दिया है।
समर सिंह का नया भोजपुरी गाना 'ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2' समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है। गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है।
इस भव्य वीडियो सांग में समर सिंह के साथ फ़िल्म अदाकारा अकांक्षा दूबे नजर आ रही हैँ और गाने में दोनो की गजब की केमिस्ट्री दिख रही है।









समर सिंह ने अपने फैन्स, भोजपुरिया दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया है और कहा है कि इस गाने को 70 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया।
ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2 मिलियंस में व्यूज पा रहा है। ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखिये।"
इस गाने के गीतकार इमरान भाई और संगीतकार आशीष वर्मा हैं। विनय पाण्डे सानू और वनराज एंटरटेनमेंट का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। इसके निर्देशक सोनू वर्मा हैं और परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। इसमें समर सिंह और अकांक्षा दूबे का शानदार डांस है जिसे कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने। इस जानदार वीडियो के डीओपी संतोष यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। यह सांग समर सिंह का धमाका सांग सिद्ध हुआ है। एंटरटेनमेंट का पूरा मसाला लिए हुए समर सिंह का यह सांग स्पेशल गीत है जिसमे उनका लुक, स्टाइल कमाल का है। अकांक्षा दूबे इस वीडियो में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। उधर समर सिंह ने अपना देसी अवतार कायम रखा है। समर सिंह की खासियत यही है कि वह अपने अलग लुक, अपनी गायकी और अपनी अदायगी से फैन्स के दिलों को जीत लेते हैं। इस गाने में समर सिंह अपनी को-ऎक्ट्रेस अकांक्षा दूबे के साथ स्मार्ट लुक में दिख रहे हैं और दोनों का डांस लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।







from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments