ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ददरा बाईपास पर ट्रक से ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और भाग रहे ट्रक को चालक समेत पकड़ कर थाने भिजवाया। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी शिव कुमार दुबे 18 वर्ष पुत्र नरेंद्र दुबे शनिवार को बाइक से मड़ियाहूं की तरफ आ रहा था। मछलीशहर से मड़ियाहूं की तरफ जा रही ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार युवक बाइक समेत फिसलकर ट्रक के नीचे चला गया जिसके कारण चक्के के नीचे जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़कर थाने भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हृदयविदारक घटना से परिवार सहित पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है।

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!