मुंबई शहर! | #NayaSaberaNetwork

मुंबई शहर! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

मुंबई के दरो-दीवार में मेरा दिल धड़कता है,
हर जर्रे - जर्रे  को ये दिल  सलाम करता है।
करती हैं सजदा इसकी,निशिदिन मेरी सांसें,
बिना रुके,बिना थके,यह रात-दिन चलता है,
सजाते हजारों ख्वाब लोग दूर-दूर से आकर,
हर  मेहनतकश  का ये खूब आदर करता है।
दौलत,शोहरत से भर जाती है सबकी झोली,
ये  मोहब्बत  का  दीया  जला के  रखता है।
चुभाता कोई  इस फूल के  शहर को  काँटा,
तब फूल नहीं,ये कांटे से कांटा निकालता है।
यहाँ की व्यवस्था सदा रहती है चाक चौबंद,
बावजूद इसके भी,ये तूफाँ से रोज लड़ता है।
यहाँ  की  जनता है  मानों  फ़रिश्ते के  जैसी,
उन्हें पलकों की छाँव  में  छुपाके  रखता है।
वफ़ाओं  की  बस्तियाँ  तो बसाता  ही  है  ये,
अपने दिल के तार से उन्हें जोड़के रखता है।
संतों,महात्माओं,शहीदों की है ये पावन भूमि,
रहे  चमन महफूज, अहल-ए-दिल रखता है।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386 Ad*
AD



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments