पढ़ाई से लेकर शादी तक सोनम का सारा खर्च उठाएगें अरविन्द सिंह | #NayaSaberaNetwork

पढ़ाई से लेकर शादी तक सोनम का सारा खर्च उठाएगें अरविन्द सिंह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
अनाथ सोनम के घर पहुंच कर दी आर्थिक मदद
18 साल पहले पिता, अब मां का सिर से उठा साया
हिम्मत बहादुर सिंह
जौनपुर। हर इंसान को जीने के लिए ईश्वर कोई न कोई सहारा देता है। ऐसा ही कुछ सहारा बन कर वाराणसी में अपनी मां का अंतिम संस्कार कर लौटी अनाथ सोनम जायसवाल के लिए माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक तथा सुधाकर फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनी के प्रबंधक अरविन्द सिंह सामने आए। मां अब मुझे कौन संभालेगा, किसके भरोसे छोड़कर जा रही हो मुझे वाक्य को पढ़कर अरविन्द सिंह को अंदर से झकझोर दिया और वह उसी वक्त यह संकल्प लिए कि इसकी परवरिश मैं अपनी लड़की जैसे करूंगा। वह सीधे पिलखिनी गांव सोनम के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंगलवार 2021 से सोनम जायसवाल के भरण-पोषण, पढ़ाई, नौकरी तथा उसका कन्यादान कर शादी का सारा खर्च उठाउंगा। उसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दूगां। बताते चले कि पिलखिनी गांव निवासी अनाथ सोनम का बचपन ही गरीबी से शुरू हुआ। 18 साल पहले उसके पिता पंचदेव साहू का निधन हो गया। चार साल पहले सगे भाई मनोज साहू दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। मां कमला देवी ही उसके जीवन का एक मात्र सहारा थी। मां घर के बाहर ही एक छोटी सी गुमटी में सामान रख कर बेचती थी और उसी के सहारे मां, बेटी का जीवन किसी प्रकार से कट रहा था। सोनम (22) हाईस्कूल तक ही पढ़ाई कर पाई थी। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह पढ़ाई छोड़ दी थी। ज्ञातव्य हो कि ईश्वर की परीक्षा बहुत कठिन होती है। कोरोना की ऐसी महामारी आई की सोनम की सहारा बनी मां कमला देवी भी उसका सहारा छोड़ कर दुनिया से चली गई। ऐसे में अरविन्द सिंह ने उसके घर पहुंच कर जो स्नेह दिया उससे उसके आंसू थोड़ी थम गए और उसने साफ तौर पर कही कि अरविन्द भैया आज से मेरे मां और बाप दोनों हैं। अरविन्द सिंह ने उसे आर्थिक मदद के रूप में नकद दिया और हर संभव मदद के लिए तैयार रहने को कहा। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, चेतन सिंह, राहुल सिंह, हरिवंश सिंह, विनय सिंह, उमानाथ सिंह, इंद्रासन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।   

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments