नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए यहां के स्थित दुकानदारों ने संयम और सतर्कता की नजीर पेश करनी शुरू कर दी है। खुद पर नियंत्रण लगाते हुए वह घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गोड़िला फाटक बाजार में पुलिस की सख्ती से बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही कहीं आते-जाते दिखाई दिए बाकी रोज की तरह भीड़-भाड़ नहीं दिखाई दी। बीबीगंज चौकी प्रभारी इंचार्ज ओमप्रकाश अपने वाहन के साथ चक्रमण करते रहे। पुलिस सख्ती के साथ ड्यूटी में मुस्तैद दिखी। अगर कोई आते जाते मिल भी जाता तो पुलिस सख्ती के साथ पूछताछ कर रही थी।
from NayaSabera.com



