पुलिस ने किया हत्या का खुलासा,पत्नी सहित दो गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
नहर में बहता मिला था अज्ञात शव, जांच में हुआ खुलासा
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। विगत 14 मई को स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर हरगिर गांव के निकट नहर में बहते मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते है कि मृतक रामकुमार दूबे की पत्नी कंचन का बेरमाव गांव निवासी राम आश्रय पटेल के साथ अवैध सम्बन्ध था जिसके कारण कंचन के कहने पर राम आश्रय पटेल द्वारा विगत 11 मई की रात रामकुमार दूबे को अत्यधिक शराब पिलाकर नशे की हालत में बेरमाव गांव स्थित शारदा सहाय नहर के निकट धारदार चाकू से रात में हत्या कर शव की पहचान न होने पाए इसके लिए नहर में फेक दिया। जो तीन दिनों बाद स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर हरगिर गांव के निकट बरामद हुआ था। शव के अन्त्य परीक्षण के दौरान धारदार हथियार से मारकर हत्या की रिपोर्ट सामने आयी थी। विवेचना में जानकारी मिली कि मृतक रामकुमार दुबे की पत्नी का राम आश्रय पटेल के साथ अवैध सम्बन्ध है। इस बात को लेकर कंचन और राम कुमार के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था।जिसके कारण कंचन ने राम आश्रय पटेल के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और शव को ठिकाने लगाने की नियत से रामकुमार की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने राम आश्रय पटेल पुत्र सियाराम पटेल व कंचन पत्नी स्व रामकुमार दुबे निवासी भुईधरा थाना सुजानगंज को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो दोनों ने घटना करने की बात स्वीकार किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त किए गए चाकू रस्सी व कपड़े भी मौके से बरामद किए।  पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष स्वेतांशु शेखर पंकज, उपनिरीक्षक माहे·ारी दीन राजपूत, हेड कांस्टेबल रणविजय यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश विक्रम यादव , महिला कांस्टेबल ऋचा शुक्ला शामिल रही ।


*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments