प्रमुख सचिव ने मुहल्ले का किया निरीक्षण, दिया निर्देश | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
प्रमुख सचिव ने मुहल्ले का किया निरीक्षण, दिया निर्देश | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य, समन्वयक एवं पशुधन विभाग उ.प्र.शासन/नोडल अधिकारी (कोविड-19) भुवनेश कुमार द्वारा मोहल्ला चाचकपुर में निरीक्षण कर आर.आर.टी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगरानी समिति से कोरोना किट के वितरण एवं कोरोना टेस्टिंग के बारे जानकरी प्राप्त की। नोडल अधिकारी ने निगरानी समिति से कहा कि बाहर से आए प्रवासियों की चिन्हित कर उनका कोरोना टेस्ट कराये तथा लक्षणयुक्त को कोरोना किट का वितरण भी करे। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाए और क्वारंटाइन के प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन किया जाए। निगरानी समिति द्वारा बताया गया कि 10 प्रवासी मोहल्ले में आए हैं, जिनकी जांच करा दी गई है।  इस मौके पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!