अभी तक समाज मे एनएसएस वालंटियर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बृजमोहन गुप्ता अब दिलाएंगे लोगों को इंसाफ़ | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अभी तक समाज मे एनएसएस वालंटियर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बृजमोहन गुप्ता अब दिलाएंगे लोगों को इंसाफ़ | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद के विकास खंड बदलापुर के सुल्तानपुर निवासी बृजमोहन गुप्ता को इंसाफ सेवा संस्था के प्रदेश सचिव बनाये जानें पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अभी तक बृजमोहन गुप्ता राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, मीडिया प्रभारी तथा हिंदू युवा वाहिनी बदलापुर के नगर अध्यक्ष पद पर रहते हुए अनेक सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं, नेक दिल और परोपकार की भावना रखने वाले बृजमोहन गुप्ता को राष्ट्रीय सेवा योजना गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है तो वहीं 2021 में बरेली में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किये थे। उनके कार्यों को देखते हुए इंसाफ सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपते हुए कहा कि आज तक विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के द्वारा क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले बृजमोहन गुप्ता जी को इंसाफ सेवा संस्था का उत्तर प्रदेश सचिव बनाकर अपनी शुभकामनाएं देता हूँ। बृजमोहन गुप्ता ने कहा कि मा. शैलेश त्रिपाठी जी ने मुझे इंसाफ सेवा संस्था का प्रदेश सचिव का जो दायित्व सौंपा है उसका मैं पूरी निष्ठा से कृत संकल्पित होकर निर्वहन करूँगा और प्रयास करूंगा कि सब को इंसाफ मिले। इस दौरान शैलेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव दीपक मिश्रा, राष्ट्रीय प्रमुख आशीष त्रिपाठी, निखिल शुक्ला, नीरज सिंह, मनोज निगम आदि लोगों ने फोन करके बधाई दिया।

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!