सुस्त उठान व बारिश से बाधित हैं गेंहू खरीद | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में गेंहू क्रय केंद्रों पर खरीद की सुस्ती व लापरवाही के कई कारण देखने को मिला है। जिसमे प्रमुख रूप से बोरे की कमी तो गेंहू की उठान ही समय से नही हो रही है। गेंहू का उठान समय से न होने पर किसानों को गेहूं बेचने के लिए इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के गेंहू खरीद के लिए दो क्रय केंद्र संचालित किए गए है। मंगलवार को जब बारीगांव स्थित साधन सहकारी समिति दताव पर टीम पड़ताल करने पहंुची तो समिति पर ताला लटकता मिला पता करने पर कुछ समय बाद वहां चौकीदार सुरेश कुमार पहंुचे तो गोदाम में जगह व बोरी खत्म होने से खरीद बंद होने की बात बताई। जर्जर गोदाम के कमरों में प्लास्टिक का तिरपाल डालकर किसी तरह अंदर गेंहू रखा गया है। जबकि गोदाम के बाहर बारिश की वजह से जलजमाव की स्तिथि बनी हुई है। जब इस सम्बंध में एडीओ कॉपरेटिव अकिंत काबरा से फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि खरीद चालू है अब तक कुल 52 किसानों से 2035 कुंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है। गोदाम बंद होने का कारण पूछा गया तो बताया कि केंद्र प्रभारी के यहां किसी की डेथ हो गई है इस वजह से आज बंद है। वही गेंहू क्रय केंद्र बरसठी पर सचिव नदारद मिले उनके स्थान पर उनका क्लर्क गोविंद मिले पूछने पर बताया कि उठान न होने से आज गेंहू खरीद नहीं हो सकी अन्य जानकारी के लिए उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी रश्मि श्रीवास्तव से बात करना चाहा लेकिन उनका नंबर रिसीव नही हुआ। क्रय केंद्रों पर इकठ्ठे किए गए गेंहू का उठान न होने से एक तरफ खरीद बन्द है। वही अचानक होने वाली बारिश से भीगने का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से ईद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!