पशुओं की तस्करी रोकने को चलेगा अभियान:सीओ | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। क्षेत्र में अवैध पशुओं की तस्करी रोकने के लिए एक अभियान चलेगा, इस अभियान के तहत पिछले दस वर्षों में जितने अपराधियों के खिलाफ गोकशी, गो तस्करी, पशु अत्याचार का मुकदमा दर्ज हुआ है, सबको थाना बुलाकर उनसे पूछताछ कर इस अभियान को सफल किया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता में सीओ शुभम तोदी ने उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी थानों पर अभियान रजिस्टर रखा जाएगा जिसमें प्रत्येक सप्ताह चलने वाले अभियान से सम्बंधित कार्रवाई दर्ज होगी। इस अभियान के तहत रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक क्षेत्र में जितने भी मालवाहक वाहन घूम रहे है सभी को थाना लाकर तफ्तीश की जाएगी, वाहनों की पूरी तरह से जांच कर तभी छोड़ा जाएगा। संदिग्ध वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए क्षेत्रवार सभी जवानों को लक्ष्य दिया गया। यह अभियान सर्किल के सभी थानों में चलेगा। बढि़या काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।पुलिस उपाधीक्षक शुभम तोदी ने बताया कि इस अभियान के बाद सर्किल मे बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नम्बर प्लेट न होने पर वाहनों को जब्त कर सीज करने की कार्रवाई होगी।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!