#Bhojiwood : अरविन्द अकेला कल्लू का गाना "मुअनी हो डाड के दरद से" हुआ 30 मिलियन पार, तृषाकर मधु के हॉट अंदाज ने मचाया हड़कंप

Team NSN

भोजपुरी फिल्मों के लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिंगर सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू आजकल खूब सुर्खियां में छाए हुए हैं। दर्शकों को उनके गाने काफी पसंद आते हैं। इसी बीच उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है दरअसल उनका वीडियो सांग "मुअनी हो डाड के दरद से" 30 मिलियन व्यूज क्रॉस कर गया है। अपने इस गाने पर मिले 3 करोड़ व्यूज को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सभी फैंस और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। यह ब्लॉकबस्टर सांग ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। और रिलीज होते ही यूट्यूब पर यह धमाल मचा रहा है।
भोजपुरी के सुपरहिट सिंगर अरविन्द अकेला कल्लू अपने इस गाने से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। "मुअनी हो डाड के दरद से" गाने के वीडियो में अरविन्द अकेला कल्लू ने हीरोइन तृषाकर मधु के साथ बेपनाह रोमांस किया है। दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी ये नया भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। आप भी एक बार इस नए रोमांटिक भोजपुरी गाने का वीडियो देखेंगे तो आप अपनी नजर एक सेकंड के लिए भी नहीं हटा सकेंगे।





भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज में मुअनी हो डाड के दरद से सांग यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। गाने में तृषाकर मधु का जोरदार और ग्लैमरस डांस पसन्द किया जा रहा है, जिसने उनके फैंस पर जादू कर दिया है। गाने में तृषाकर मधु गुलाबी रंग की साड़ी में अपनी हॉट अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। गाने को बेहद मजेदार ढंग से रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है। इस वीडियो की पॉपुलेरिटी की हालत यह है कि इसे बेतहाशा देखा जा रहा है। इस गीत के लिरिक्स आर आर पंकज ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस गाने के प्रोडयूसर राजकुमार सिंह, डायरेक्टर आर्यन देव, डीओपी पंकज सोनी, एडिटर प्रशान्त सिंह, कोरिओग्राफर पंकज कटी, म्यूज़िक मैनेजर राहुल रंजन हैं।
फुल ग्लैमर से भरपूर इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू और तृषाकर मधु के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और मधु ने काफी बेहतरीन डांस किया है। वीडियो में उनकी और मधु की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!