चुनाव ड्यूटी करने से मृत शिक्षकों/कर्मचारियों के परिजन को मिले 1 करोड़ मुआवजाः आप | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित होकर जान गंवाने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों के परिवारों से मिलकर आम आदमी पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि जौनपुर में 42 माध्यमिक शिक्षकों का कोरोना से निधन हुआ है। हम प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षक संघों के भी संपर्क में हैं। चुनाव ड्यूटी के दौरान जिन शिक्षकों का निधन हुआ है, उनकी भी सूची तैयार कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के साथी कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी पीड़ितों के घर जाएंगे। कोरोना के आगे योगी सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। यूपी की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हाईकोर्ट भी कह रहा है कि यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। जिलाध्यक्ष इं. राजेश अस्थाना ने कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर उत्तर प्रदेश के जिन 1621 कर्मचारियों-शिक्षकों की मौत हुई है, उनके लिए आम आदमी पार्टी पहले से ही 1 करोड़ रुपए मुआवजे सहित परिवार के आश्रित एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रही है। हाईकोर्ट भी 1 करोड़ के मुआवजा पर सहमति दे चुका है लेकिन इसके बाद भी योगी सरकार इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रही है। जिला महासचिव आलोक राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव में कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ीं। ड्यूटी में लगे शिक्षकों के पास बचाव के न संसाधन थे और न ही सरकार द्वारा उन्हें पूरी तरह से संसाधन मुहैया कराया गया था।

*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!