तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सरपतहां पुलिस को तमंचे के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह उपनिरीक्षक सुधीर कुमार व धुरेंधर प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल नन्द किशोर, कांस्टेबल सोनू यादव तृतीय व नागेन्द्र यादव के साथ क्षेत्र में चक्रमण कर रहे थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि अमारी गांव में एक युवक तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रियता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंच गई और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये युवक की पहचान अमारी गांव निवासी नवनीत यादव उर्फ प्रिंस यादव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध तमंचे के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या, हत्या का प्रयास जैसे धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!