नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला पंचायत चुनाव में पुराने से लेकर नये धुरंधर अपनी किस्मत आजमाने उतर चुके हैं, मैदान में बाजी कौन मारेगा यह तो समय के गर्भ में लेकिन चर्चा यह भी है कि पुराने धुरंधरों के आगे नये कैंडिडेट हवा हो जाएंगे, लेकिन उन्हें भी कम आंकना उनके लिए भी ठीक नहीं होगा। पंचायत चुनाव में ऐसा कहा जाता है कि लोग तो हमेशा साथ रहते हैं और सबकुछ करते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसके पाल्हे में चले जाएंगे कुछ कहा नहीं जा सकता। पंचायत चुनाव मैदान में उतरना और जीत दर्ज करना बहुत आसान नहीं होता। जौनपुर में 15 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
![]() |
| दीक्षा सिंह |
जिला पंचायत चुनाव में दिग्गजों ने लगाया तड़का
जिला पंचायत के चुनाव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह मैदान में हैं वहीं अभिनेत्री व मॉडल दीक्षा सिंह भी चुनाव मैदान में उतरकर जिले के पंचायत चुनाव को रोमांचक बना दिया है। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश के साथ—साथ आस—पास के प्रदेशों में भी है। श्रीकला सिंह जौनपुर जिले के सिकरारा विकास खण्ड के वार्ड नम्बर 45 से चुनावी मैदान में हैं। वहीं यूपी पुलिस पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश कर रही है और उनके घर के साथ उनके समर्थकों के घरों पर छापेमारी कर रही है। इधर बख्शा विकासखण्ड के वार्ड नं. 26 से मिस इंडिया 2015 की कंटेस्टेंट और मॉडल दीक्षा सिंह चुनावी मैदान में है। दीक्षा ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह प्रतियोगिताओं और राजनैतिक डिबेट में काफ़ी हिस्सा लेती थीं। ऐसे में वह चुनाव जीत कर गांव में कुछ बदलाव के विचार के साथ आई हैं। दीक्षा बक्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की निवासी हैं।
![]() |
| श्रीकला सिंह |
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई दिग्गज भी मैदान में
जौनपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह वार्ड संख्या 14 से, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी यादव वार्ड संख्या 45 से, शाहगंज नगर पालिका चेयरमैन गीता जायसवाल की जेठानी माधुरी जायसवाल ने भाजपा से वार्ड संख्या 17 से नामांकन किया है। इसके अलावा मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह वार्ड संख्या 26 से, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की चाची शीला सिंह निर्दल वार्ड संख्या 14 से, भाजपा नेता प्रबुद्ध दुबे की पत्नी बिंदु दुबे ने भाजपा से वार्ड संख्या 24 से, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह की पुत्र वधू नीलम सिंह ने वार्ड लंख्या 16 से, सपा नेता बिंद्रा प्रसाद यादव के पुत्र विवेक यादव वार्ड संख्या 39 से, सदस्य लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा वाराणसी के संदीप द्विवेदी की पत्नी वार्ड संख्या 73 धर्मापुर से रीना दुबे, वार्ड संख्या 80 से भाजपा प्रत्याशी चिराग पांडेय ने नामांकन किया।
![]() |
| श्रीमती कमला सिंह |
83 पदों के लिए 1467 ने किया नामांकन
प्रथम चरण में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन रविवार को कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य 83 पदों के लिए कुल 1467 दावेदारों ने नामांकन किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। वहीं सभी 21 ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 1740, क्षेत्र पंचायत के 2027 व ग्राम पंचायत सदस्य के 21729 पदों के लिए दावेदारों में पर्चा दाखिल किया।
सात अप्रैल को बाद और स्पष्ट हो जाएगी तस्वीर
सात अप्रैल को नाम वापसी के बाद पंचायत चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी कि आखिर मैदान में कौन—कौन हैं और किन लोगों ने अपना नाम वापस लिया और किन लोगों का पर्चा निरस्त हो गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पांच अप्रैल को जिला मुख्यालय व ब्लाकों पर सुबह आठ बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सात अप्रैल को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक नामवापसी होगी। प्रतीक आवंटन भी सात अप्रैल को तीन बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। मतदान 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक। मतगणना दो मई को ब्लाकों पर सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगा।
जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्डवार नामांकन की स्थिति
वार्ड एक में छह, दो में आठ, तीन में 20, चार में 17, पांच में 13, छह में 26, सात में 21, आठ में 14, नौ में 15, 10 में 16, 11 में 26, 12 में आठ, 13 में 15, 14 में 17, 15 में 19, 16 में 26, 17 में 31, 18 में 33, 19 में 19, 20 में 28, 21 में 22, 22 में 23, 23 में 21, 24 में 18, 25 में 14, 26 में 25, 27 में 19, 28 में 20, 29 में 32, 30 में 13, 31 में 15, 32 में 12, 33 में 15, 34 में 18, 35 में 17, 36 में 21, 37 में 25, 38 में 19, 39 में 19, 40 में 17, 41 में 9, 42 में 23, 43 में 26, 44 में 11, 45 में 12, 46 में 25, 47 में 14, 48 में 18, 49 में 17, 50 में 15, 51 में 32, 52 में 25, 53 में 12, 54 में 17, 55 में 19, 56 में 19, 57 में 24, 58 में सात, 59 में नौ, 60 में 20, 61 में 21, 62 में 14, 63 में 17, 64 में 19, 65 में 22, 66 में 10, 67 में 17, 68 में 14, 69 में 23, 70 में नौ, 71 में 12, 72 में 13, 73 में 16, 74 में नौ, 75 में 30, 76 में आठ, 77 में 16, 78 में 12, 79 में 18, 80 में 18, 81 में पांच, 82 में 10 व वार्ड संख्या 83 में 16 लोगों ने नामांकन किया है।
from NayaSabera.com





![*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386* *Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgjaWCFFlAXZRFKPKut8cLoGPcP_y-ATQs9RbEwV9pHhEefXdKfTMshdIbDP6kSZRTX6rMqfi2udO0M0Q_g29jcgdlK9UkMA-bhpFQM9D4TcguNHuTgazO7nsOzgMcP96qK5IGIYHD9pc/w254-h320-rw/OTHER+NEW+DESIGN+pis+22-03-2021+jpg.jpg)

0 Comments