उत्तर भारतीय मोर्चा ने की,आपदा में ज्यादा कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
उत्तर भारतीय मोर्चा ने की,आपदा में ज्यादा कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा ने कोरोना आपदा काल में अधिक कीमत वसूलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि परेशान मरीजों तथा उनके परिजनों से इंजेक्शन, ऑक्सीजन, दवाइयां तथा बेड के नाम पर अधिक  वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमों का गठन किया जाना चाहिए। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अस्पतालों से लेकर मेडिकल स्टोर तक अधिक वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री बलवंत वर्मा ने कहा कि आपदा काल में लोगों को राहत देने की बजाय उनसे अधिक वसूली करना बहुत बड़ा अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह का मानना है कि आपदा  काल में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी झोली भरने में लगे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* Ad
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!