कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को रोका जाएः धर्मेन्द्र यादव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को रोका जाएः धर्मेन्द्र यादव | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उ.प्र. मा. शिक्षक संघ (नवीन) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के भयावह रूप को जानते हुए भी जनता के प्रति जवाबदेह किसी भी अंग ने समय रहते चुनाव रोकने का सख्त निर्णय नहीं लिया। जिसका खामियाजा देश की निरीह, असहाय और लाचार जनता भुगतना पड़ रहा है। श्री यादव ने कहा कि महामारी की गंभीरता को देखते हुए यदि समय पर सरकार चुनाव को रोकने पर सख्त निर्णय ले लेती तो सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारियों को बचाया जा सकता था परन्तु चुनाव में व्यस्त होने और खर्च के कारण महामारी से बचाव कार्य बहुत प्रभावित हो रहा है। स्कूल व कालेज बन्द हैं। बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है परन्तु चुनाव धड़ल्ले से कराये जा रहे हैं। संगठन की ओर से सुझाव है कि चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाय और कोविड-19 की दूसरी लहर के भयावह रूप से देश को बचाने में जी जान से जुट जाएं ताकि समय रहते महामारी से निजात मिल सके। उन्होंने महामारी से जंग लड़ते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया।

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!