कोरोना! | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
कोरोना! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

लौट आया फिर से कोरोना,
बलम जरा दूरी से रहना। (2)

बाहर जब जाना तो मास्क लगाना,
सैनेटाइजर भी साथ ले जाना।
सोशलडिस्टेंसिंग भी रखना,
बलम जरा दूरी से रहना।
लौट आया फिर से कोरोना......

हाथ मिलना  न  गले लगाना,
बार-बार हाथ सैनेटाइजर से धोना।
खाना अपने घर में पकाना,
बलम जरा दूरी से रहना।
लौट आया फिर से कोरोना........

लोगों की गलती से बढ़ी महामारी,
मौत की बारिश अभी भी है जारी।
वायरस से आँख न मिलाना,
बलम जरा दूरी से रहना,
लौट आया फिर कोरोना...........

सन्नाटा फिर से छाने लगा है,
शहरों का दिल फिर सुलगने लगा है।
अपना शहर तू बचाना,
बलम जरा दूरी से रहना।
लौट आया फिर से कोरोना...........

अगर काम-धंधा औ मिले ना पानी,
माटी करा ना तू हमरी जवानी।
पकड़ ट्रेन घर चले आना,
बलम जरा दूरी से रहना।
लौट आया फिर से कोरोना............

रामकेश एम.यादव(कवि, साहित्यकार), मुंबई

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!