नवरात्रि सप्तमी पर मां दक्षिणा काली का हुआ भव्य श्रृंगार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नवरात्रि सप्तमी पर मां दक्षिणा काली का हुआ भव्य श्रृंगार | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी रेलवे स्टेशन के क्रासिंग के निकट स्थापित मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त मनोहारी है। सोमवार को सुबह मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार कर पूजन-अर्चन एवं आरती करके पट्ट खोल दिया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। सुबह से लेकर देर रात्रि तक मां काली का दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। पुजारी द्वारा श्रद्धालुओं को 2 गज की दूरी व सैनिटाइजर करके ही दर्शन कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को मास्क पहनने को कहा जा रहा है। मालूम हो कि नवरात्रि सप्तमी के दिन नवदुर्गा का 7वां स्वरूप कालरात्रि है। मां दक्षिणा काली के दर्शन करने के लिए दूर-दराज से लोग काफी संख्या में यहां पर आते हैं। यहां पर नवरात्रि के पहले दिन से ही मां भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। इस दिन माँ दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार हुआ जहां दर्शन के लिए आए श्रद्धालु नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर हाजिरी लगाये। मां के जयकारे व घंटे घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण जागृत हो गया। दक्षिणा काली के श्रृगार में मनोकामना पूर्ण होने पर मास्टर अभिषेक सिंह ने सोने का मुकुट चढ़ाया। मंदिर के पुजारी व संचालक भगवती सिंह ने सभी को प्रसाद वितरित करते हुये आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, एसपी सिंह, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, पप्पू सिंह, अमित निगम, संतोष चतुर्वेदी, मनीष सोनकर, विक्रम गुप्त, उपेन्द्र सिंह, सर्वेश सिंह, सोनू, भानु मौर्या, विपिन सिंह, वंदेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से रंगों के पर्व होली और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*
Ad



*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



*Ad : होली और शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा। 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा। वापसी में 0% कटौती राहुल सेठ 09721153037 जितना शुद्धता | उतना ही दाम विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad
 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!