विद्यार्थियों को अनुशासित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण योगदान है: डॉ० प्रमोद | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

विद्यार्थियों को अनुशासित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण योगदान है: डॉ० प्रमोद | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर संपन्न
नवनीत मिश्र
संत कबीर नगर । प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। समापन समारोह में स्वयं सेवक और सेविकाओं को मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार भरद्वाज प्रधानाचार्य ब्लूमिन्ग बड्स अकादमी, खलीलाबाद को कार्यकम अधिकारी श्री मनीष कुमार ने सम्मानित किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण योगदान है। सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज की सचिव श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। लक्ष्य गीत स्वयंसेविका कु० सपना और सलोनी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीष कुमार ने सात दिवसीय शिविर के कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सचिव और प्राचार्य ने प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री रवींद्र कुमार ने किया तथा आभर ज्ञापन श्रीमती सुनीता गौतम ने किया।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!