5 मड़हे खाक, चार मवेशी जिन्दा जले | #NayaSaberaNetwork

5 मड़हे खाक, चार मवेशी जिन्दा जले | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
रास्ता न होने से फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सरौनी पश्चिम पट्टी में मंगलवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते 5 मड़हे जलकर खाक हो गये। अगलगी में मड़हे में धूप से बचाने के लिए बांधे गये 4 मवेशी जिन्दा जल गये। गौरतलब है कि अशोक निषाद की 2 दुधारू गाय व ओम प्रकाश निषाद की 2 गाय जलकर मर गयी। वहीं निद्धि निषाद की एक गाय अधजली अवस्था में भाग गयी जिसे ग्रामीण खोजबीन कर रहे हैं। अगलगी के चलते मड़हे में रखी चारपाई, कपड़े व गृहस्थी के अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। भीषण अगलगी पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करना पड़ा। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 5 मड़हे खाक में बदल चुके थे। वहीं अगलगी की सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर रास्ता न होने के चलते पहुँचने में असफल रहे। सूचना पर पहुँचे हल्का लेखपाल व पुलिस के जवानों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आशियाना जल जाने से पीड़ित खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने की मजबूर हैं।

*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* Ad
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad
 


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments