कोरोना से हाहाकार! 24 घंटे में कोविड-19 के 1,84,372 नये मामले, 1027 लोगों की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
कोरोना से हाहाकार! 24 घंटे में कोविड-19 के 1,84,372 नये मामले, 1027 लोगों की मौत | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1,84,372 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़ों के मुताबि,क संक्रमण के कुल मामले 1,38,73,825 हो गए हैं जबकि 13 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1,027 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 1,72,085 हो गई है जो 18 अक्टूबर, 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।
लगातार 35वें दिन मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है और संक्रमित लोगों की संख्या 13,65,704 हो गई है जो कुल मामलों का 9.84 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर घटकर 88.92 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले 12 फरवरी को संक्रमित लोगों की सबसे कम संख्या 1,35,926 थी और 18 सितंबर 2020 को सबसे ज्यादा 10,17,754 थी। आंकड़ों के मुताबिक, बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,23,36,036 हो गई है जबकि संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर और घटकर 1.24 प्रतिशत हो गई है।
भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख हो गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को यह 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंच गई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 13 अप्रैल तक 26,06,18,866 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,11,758 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386*
Ad

*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!