महिला को झांसा दे उचक्का नगदी व जेवर उड़ाया | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। ज्योतिषी बनकर उचक्का झांसा देकर महिला का नौ हजार रुपए नगदी व गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगालते हुए उचक्के को पकड़ने के लिए कवायद मे जुटी है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद सीमा से सटे कटार निवासी प्रतिमा सिंह पत्नी डा. उपेंद्र सिंह जो नगर के दादर पुल के समीप किराए के मकान में रहती है, गुरुवार को बैंक से पैसा निकालकर अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए नगर के आयोध्या मार्ग पहुंची जहां उसे एक उचक्का मिल गया। बातचीत में उचक्के ने खुद को ज्योतिषाचार्य बताते हुए महिला के घर परिवार के विषय में बात करते हुए महिला को अपने झांसे मे लेते हुए उसका भविष्य बताते हुए बहुत जल्द उसके बेटे की अकाल मौत की बात बताई। मौत को टालने के नाम पर उसने महिला के गले से सोने की चैन, कान का झुमका, अगूंठी व पर्स एक थैले में रखवाकर अपने पास रखते हुए महिला को बिना पीछे देखे 51 कदम आगे बढ़ने की बात कही। पीड़िता उसकी बातों में आकर आगे बढ़ी और लौटकर देखा तो उचक्का गायब था। अपने लूटने का एहसास होते ही महिला दहाड़ें मारकर रोने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उक्त स्थान पर लगे सीसी टीवी फुटेज से उचक्के की पहचान का प्रयास करते हुए उसे पकड़ने के प्रयास मे जुटी हुई है।

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!