भाजपा के लिए प्रतिष्ठापरक है पंचायत चुनाव: उपेंद्र तिवारी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचारों का कार्यकर्ता जवाब दें 
मड़ियाहूं,जौनपुर। पंचायत चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठापरक है। पार्टी प्रदेश की सभी जिला पंचायतांे और ब्लाक प्रमुख पदों पर अपना परचम फैलाना चाहती है जो बिना प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के संभव नहीं है। उक्त बातें प्रदेश सरकार मंे मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी भाजपा की जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन  में संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि आम जनमानस मंे फैली गलत भ्रांति कि भाजपा सिर्फ  शहर की पार्टी है इसे दूर करने की जरूरत है। गाँव का किसान और मजदूर तबका इस बार के पंचायत चुनाव में इस भ्रॉति को तोड़ कर भाजपा का परचम लहराने को बेताब है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ता सिर्फ  मोदी और योगी  के कार्यों को जनता तक पहुँचा दे और विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का जवाब अपने तर्को से दे दे तो पार्टी पंचायत चुनाव मे भी रिकार्डतोड़ बहुमत से विजय होगी। मंत्री ने जिला संगठन से पूरी निष्ठा से पंचायत चुनाव मंे लगने का आह्वान किया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। प्रमुख उपस्थित लोगों मंे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्राहम्देव मिश्रा जिलामहामंत्री दृय राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव , मेहीलाल गौतम जिला उपाध्यक्ष  राकेश शुक्ला , बृजनारायण दूबे , बृजेश सिंह , विजय कुमार पटेल , श्रीप्रकाश पाण्डेय , रमेश यादव  जिला मंत्री सुरेश गुप्ता जयेश सिंह , कमलेश सिंह , डॉ श्याम दत्त दूबे जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा , शिवशंकर गुप्ता आदि थे। संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह ने किया।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Advt : प्रवेश प्रारम्भ सत्र 2021—22 : तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!