अधेड़ ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर स्थित कमालपुर गांव में एक 38 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया । बताते हैं कि स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर स्थित कमालपुर गांव में निवासी अजय कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू उर्फ उम्र 38 वर्ष पुत्र माल जीत सोमवार को दिन में लगभग एक बजे अपने मकान के तीसरे तल पर लगे तीन शेड के एंगल में गमछे का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई । घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब मृतक गुड्डू की भतीजी परी किसी काम से छत पर गई तो देखा कि गुड्डू फांसी पर लटक रहा था वह तेजी से चिल्लाते हुए नीचे आई और परिजनों को बताया । परिजनों ने पहुंचकर देखा तो गुड्डू की मौत हो चुकी थी मृतक गुड्डू की पत्नी नीलम व 5 वर्ष की एक बेटी चाहत है । गुड्डू के फांसी लगाने की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भैया एसपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक गुड्डू के शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!