वाराणसी और जौनपुर ने जीते अपने-अपने मैच | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। स्व. अखिलानन्द मिश्रा अंडर-17 अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गये पहले मुकाबले में जय नारायण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी व दूसरे मुकाबले में जौनपुर क्रिकेट फाउंडेशन शिया कालेज विजयी रहे। पहला मुकाबला यादवेश इंटर कालेज नौपेड़वा व जय नारायण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी के बीच खेला गया जिसमे वाराणसी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में वतसल्य्य (66 रन) व कुशाग्र (43 रन) एवं मनीष की ताबड़तोड़ (41 रन) की मदद से निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 207 रन बनाया। वहीं गेदबाजी में आदर्श व पंकज को 2-2 और नवनीत व करन को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यादवेश इंटर कालेज अपने सभी विकेट खोकर 47 रन ही बनाकर आल आउट हो गयी। आदित्य व अनुभव को क्रमशः 3-3 विकेट और विकास व नीतीश को 2-2 विकेट मिला। दूसरा मुकाबला जौनपुर क्रिकेट फाउंडेशन शिया कालेज व सुखदेव पहलवान क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें जौनपुर क्रिकेट फाउंडेशन शिया कालेज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषिकेश यादव 45 रन व अनुज यादव की ताबड़तोड़ 25 रन की मदद से निर्धारित 25 ओवरों में 140 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुखदेव क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़  98 रनों पर आल आउट हो गई। सूर्यांश सिंह यादव व लक्ष्मी यादव को क्रमशः 3-3 व अनुज व सचिन को 2-2 विकेट प्राप्त हुआ। अम्पायर की भूमिका प्रवीण श्रीवास्तव व   प्रदीप पटेल ने निभायी तो मैच रेफरी अनिल अस्थाना रहे। वहीं स्कोरर कुंदन सिंह व यश साहू रहे। अन्त में विवेक यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!