नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. अनिल डूबे को राकेश सिंह नामक व्यक्ति के माध्यम से सूचना मिली कि सिटी स्टेशन के निकट रामाश्रम कालोनी में एक गाय दलदल में फंस गयी है जिस पर वह तत्काल अपने साथियों के साथ स्थल पर पहुंच गये। वहां पहुचंकर स्थिति का आंकलन कर फायर ब्रिगेड व नगर पालिका को सूचित कर सहयोग की मांग किया। फायर ब्रिगेड, नगर पालिका के कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोगों की लगभग 1 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद गाय को सकुशल दलदल से निकला जा सका। इस दौरान जिला महामंत्री दीपक सिंह, कार्यसमिति सदस्य रितेश उपाध्याय, नगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, अमित शुक्ला, राकेश सिंह सहित अन्य दर्जनों लोगों ने सहायता किया।
from NayaSabera.com
0 Comments